कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं महिला खिलाड़ी।
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान पर हेवतपुरा और द्वितीय स्थान पर दिदवारा रहा। पनवाड़ी ब्लॉक के हेवतपुरा खंगारन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में पनवाड़ी ब्लॉक के गांवों के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान दिदवारा और द्वितीय स्थान पर हेवतपुरा रहा। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में सनी दिदवारा प्रथम, द्वितीय स्थान पर हीरेन्द्र हेवतपुरा रहा। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम संगीता दिदवारा, द्वितीय रिया दिदवारा रही। 200 मीटर दौड़ में सनी दिदवारा प्रथम व राहुल हेवतपुरा दूसरे स्थान पर रहे।
विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम व द्वितीय रहे खिलाड़ियों को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिये चयनित किया गया। इस दौरान फूल सिंह, महेश, नेहरू युवा कें द्र के प्रभात मिश्रा मौजूद रहे।