फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
झोलाछाप के क्लीनिक में लटका ताला। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से छात्रा की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप के खिलाफ थाना श्रीनगर में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी क्लीनिक में ताला डालकर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिजहरी गांव निवासी शंकर कुशवाहा की पुत्री फूलवती बीए की छात्रा थी। शनिवार को गर्दन में मस्से का इलाज कराने गांव के ही झोलाछाप बृज गोपाल कुशवाहा के यहां गई थी। ऑपरेशन के लिए झोलाछाप ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया, तो छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। घटना के बाद से आरोपी क्लीनिक में ताला डालकर फरार हो गया था।
मृतका के पिता शंकर कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी बृृजगोपाल कुशवाहा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें