फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का माल जला

विज्ञापन
आग लगने के बाद जला पड़ा गृहस्थी का सामान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में जवर, गृहस्थी समेत छह लाख रुपये कीमत के सामान जल गए। पुलिस व राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खटकियाना निवासी जीतेंद्र कुमार बकरों की खरीद-फरोख्त करता है। गुरुवार सुबह वह खरीदारी के लिए बाजार गया था। परिवार की महिलाएं घर के बाहर धूप सेंक रहीं थीं। अचानक शॉर्टसर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख महिलाएं मदद के लिए चीखने लगीं। लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा लिया। गृहस्वामी ने बताया कि आग लगने से जेवर, गृहस्थी, खाद्यान्न समेत छह लाख रुपये कीमत का सामान जल गया है। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ओझा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को सूचना देकर आगजनी में हुई क्षति का आंकलन करने की बात कही है। इस हादसे से परिजन परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें