फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक बालकिशन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी बालकिशन रैकवार (35) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बालकिशन की पत्नी व बच्चे महोबा स्थित मकान में रहते हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे बालकिशन बाइक से महोबा अपने आ रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाले के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। किसान की मौत से उसकी पत्नी गीता व तीन बच्चों खुशी, अंशिका व अधिकार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें