फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरई बांध की दीवारों की मरम्मत करवाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
बांध की दीवार पर आई दरारों को ठीक करते कर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई बांध की अतिरिक्त दीवार में दरार भरने का काम शुरू हो गया। मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने जांच के बाद ठेकेदार को ज्वाइंट के भाग में पड़ी अतिरिक्त कंक्रीट को निकाल देने के निर्देश दिए। वहीं, टीम ने दरार पड़ने से किसी भी खतरे से इनकार किया है।
विज्ञापन

लोकार्पण के महज डेढ़ माह बाद ही कबरई बांध में दरारें आने को लेकर बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर बुधवार सुबह अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंच गए। दीवारों पर आईं दरारों को सही कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता मौदहा बांध निर्माण खंड प्रथम विनय कुमार ने डीएम मनोज कुमार को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि बांध की अतिरिक्त दीवार में लगातार दो ज्वाइंट में चार सेमी. का खाली स्थान छोड़ा जाता है। जिसे एक्सपेंशन ज्वाइंट कहते हैं। कभी-कभी निर्माण के समय यह स्थान भर जाता है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त कंक्रीट को निकाल दे। वहीं दरार पड़ने से किसी भी खतरे से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें