फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समदनगर निवासी अधिवक्ता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव पर शुक्रवार को शहर कोतवाली में एक और मामला दर्ज किया गया। क्रशर प्लांट में पार्टनरशिप के नाम पर 1.20 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने ब्लॉक प्रमुख कबरई पर 60 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए सात फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के दबाव और धमकियों से परेशान होकर अधिवक्ता ने 13 फरवरी की रात लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव हमीरपुर जेल, उसका भतीजा विक्रम यादव झांसी जेल व पांच अन्य आरोपी महोबा जेल में निरुद्ध हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी व उसके परिजनों की संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। अब ब्लॉक प्रमुख के जेल जाने के बाद अन्य पीड़ित सामने आ रहे हैं।
जनपद भदोही के पश्चिम मुहाल गोपीगंज निवासी मदनलाल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2012 में उसका संपर्क गांधीनगर निवासी छत्रपाल यादव से हुआ था। जिसके बाद उसने क्रशर प्लांट में पार्टनरशिप करने बात कहते हुए आठ वर्ष के अंतराल में 1.20 करोड़ रुपये हड़प लिए। दस जनवरी 2021 को जब उसने फायदे की रकम न देने पर रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी छत्रपाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें