फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल मैच में महोबा ने बांदा को 3-1 से हराया

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं मुख्य अतिथि - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय बुंदेलखंड फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को महोबा व बांदा टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें महोबा ने बांदा को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 मार्च को हुआ था। शुक्रवार को टूर्नामेंट में महोबा व बांदा की टीमें भिड़ीं। मुख्य अतिथि समाज सेविका नेहा चंसौरिया व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दाऊ तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र की देखरेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने फुटबाल मैच में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। शुरुआती दौड़ से ही महोबा टीम ने बढ़त बनाई रखी और दो गोल के अंतर से बांदा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें