फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। राजस्व मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षण उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए सूर्यभान ने कहा कि कौशल शिक्षण उन्नयन प्रशिक्षण शिक्षा का महोत्सव है। इसे धरातल पर लाने की जिम्मेदारी शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों की है। कोई भी योजना जन सहभागिता के बिना सफल नहीं हो सकती है।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर तत्पर है। पुराने विद्यालयों के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। एबीएसए क्षमा पांडेय ने कहा कि एक वर्ष से बंद चल रहे विद्यालयों के पुन: संचालन के बाद बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा किए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, डॉयट प्राचार्य संतोष सक्सेना, प्रवक्ता योगीराज मिश्र, प्रदीप पाराशर, आदित्यमणि शर्मा, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें