फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से की शिकायत तो 12 गांवों में बिजली आपूर्ति हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विद्युत विभाग द्वारा कुलपहाड़ तहसील के पठारी, मवइया, कोटरा, चमरूआ, तेलीपहाड़ी, खैरोकला समेत 12 गांव के बिजली बिल जमा न होने से विद्युत सप्लाई काट दी गई थी। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से की। विधायक ने ऊर्जा विभाग के सचिव से मिलकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और आदेश आते ही पुन: गांव आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं के बिल भेजे जा रहे हैं, कई गांव में वर्षों से न तो मीटर लगाए गए हैं न हीं रीडिंग ली गई और न ही बिल भेजे गए। जिस कारण कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिल लाखों तक पहुंच गए हैं। इनका संशोधन नहीं हो पा रहा है, जिससे बिल जमा नहीं हो पा रहे। उन्होंने बताया कि इस समय फसल की कटाई चल रही है, लोगों के पास अभी पैसा नहीं है, जिस कारण ग्रामीण बिल जमा कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक की पहल पर जगह-जगह विद्युत कैंप लगाए जाएंगे। इस संबंध में जब विद्युत विभाग के एसडीओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से एक दर्जन गांव की बिजली काटने का आदेश आया था, जिस कारण बिजली काट दी गई थी, अब पुन: बिजली जोड़ने का आदेश आया है, जिससे सभी गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके अलावा पूर्व सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 31 मार्च तक किसानों का बीमा भुगतान नहीं हुआ तो विरोध किया जाएगा। वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दिग्विजय द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, रोहित सिंह, अजीत कुशवाहा, हरीदास अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें