फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी कर्मियों ने बचाई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव में घरेलू कलह से परेशान राहुल (19) ने सोमवार को कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और राहुल के फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राहुल की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

पचपहरा गांव निवासी राहुल ने दोपहर को घर में अपना कमरा भीतर से बंद कर लिया। परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। उन लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पिता पप्पू ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में राहुल रस्सी में फंदा बना रहा था। यह देख पप्लू घबरा गए। उन्होंने फौरन यूपी 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद पीआरवी की टीम वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटक रहे राहुल को फौरन नीचे उतारा। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों के प्रयास से राहुल की जान बच गई। पीआरवी टीम में सिपाही मुजीब अहमद, गुलाम अहमद, महिला सिपाही गुड़िया का राहुल के परिजनों ने शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें