फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से आए लोगों की घर घर जाकर की जा रही स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कोरोना संक्रमण से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव में जाकर दूसरे प्रदेशों से आए लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। साथ ही उनके परिवारों को जागरूक कर 14 दिन तक घर पर ही रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी जैतपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, फॉर्मासिस्ट डॉ. अमित गंगेले, संगीता ने हिलुआ, लुहेड़ी, नगाराडांग, इंद्रहटा समेत कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। टीमों ने बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग की। उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कराया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने और एक दूसरे से करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉ. आशुतोष ने कहा कि बाहर से आए लोग दूसरे के संपर्क में न आए। संभव हो तो परिवार के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। इससे संक्रमण से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें