फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के कस्बा अजनर में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। कारण, तीन दिन पहले आई तेज आंधी से दर्जनों बिजली पोल टूट गए थे। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है। इससे ग्रामीण बूंद बूंद पानी को परेशान हैं। दूर दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से टैंकर से कराई जा रही पेयजल आपूर्ति भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही है।
विज्ञापन

28 मई को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। भीषण आंधी में कई विद्युत पोल टूट गए थे। इससे कस्बा अजनर समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीन दिन से लोग बिना बिजली के वक्त गुजार रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। अजनर पेयजल योजना की टंकी न भर पाने से सप्लाई नही हो पा रही है।
बिजली विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी में कई पोल गिर जाने से बिजली लाइन के तार टूटे पड़े हैं। इन्हें ठीक करने में चार से पांच दिन लग सकते है। रामप्रकाश, प्रमोद, हरीराम आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों को गांव के बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सरोज द्विवेदी का कहना है कि पानी की व्यवस्था के लिए टैंकरों की व्यवस्था कराई है। लोगों को पानी की दिक्कत नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें