फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाहियों समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। बालू से भरा ट्रक पुलिस से छुड़ाकर ले जाने के मामले में ग्योड़ी पुलिस चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने दो सिपाहियों समेत चार लोगों के खिलाफ थाना खन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खन्ना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ग्योड़ी पुलिस चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बालू से भरा ट्रक पकड़ा था। मौके पर चालक से ट्रक के कागजात और रॉयल्टी नहीं दिखा सका। इस पर चौकी प्रभारी ने ट्रक को सीज कर दिया और दो पुलिसकर्मियों की देखरेख में ट्रक को थाना खन्ना भेज दिया। ट्रक थाने ले जाते समय खेड़ा डेरा के पास दो सिपाहियों समेत चार लोग स्विफ्ट डिजायर कार से आए और ट्रक छुड़ाकर ले गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने मातहतों के साथ रात में ट्रक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
चौकी प्रभारी ने ट्रक मालिक मदन, ट्रक चालक स्वामी प्रसाद, सिपाही अरुण व जयवीर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। एसपी मणिलाल पाटीदार का कहना है कि खन्ना क्षेत्र में बालू भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था। ट्रक को कुछ लोग छुड़ाकर भाग गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें