फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गेहूं का समय भुगतान न होने पर एसडीएम भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। किसानों की मिल रही शिकायतों पर एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव शुक्रवार को पीसीएफ के श्रीनगर स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केवल 20 फीसदी किसानों को ही गेहूं खरीद का भुगतान किए जाने की बात सुनते ही एसडीएम भड़क गए। उन्होंने सभी किसानों का 72 घंटे में भुगतान कराने के केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम के पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि केंद्र को सात हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 87 किसानों से चार हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से किसानों के किए गए भुगतान के बारे में पूछा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 87 किसानों में से अभी तक 17 किसानों का भुगतान किया गया है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने खरीद के 72 घंटे में भुगतान किसानों के खाते में भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें