फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा) । नगर के लोहियानगर वार्ड निवासी भगवंत सिंह के बेटे श्रीकिशन (40) की गुरुवार रात कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन से बेलाताल लाइन पर आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि श्रीकिशन पांच वर्ष पहले रोडवेज विभाग में संविदा चालक था। संविदा अवधि खत्म होने के बाद से वह बेरोजगार था। इधर, काफी दिनों से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। आर्थिक तंगी से चलते वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। रात में वह घर से निकला और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। श्रीकिशन की मौत से पत्नी बबली और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें