फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को बांटी पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय बनाने के लिए महोबा व चरखारी के तहसील सभागार में बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। इसा दौरान डीएम ने बॉर्डर, शेल्टर होम व आइसोलेशन वार्ड जैसे संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी में तैनात लेखपालों को पीपीई किट वितरित की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि लेखपाल गांव में बाहर से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखें और उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कराएं। होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने वाले पर खिलाफ कार्रवाई कराएं। कहा कि आश्रय स्थल से जो लोग घरों के लिए छोड़े जा रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन कराएं। सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम निगरानी समितियों के साथ बैठक कर आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। डीएम ने सीमा में लगे बॉर्डर, शेल्टर होम व आईशोलेशन वार्ड जैसी संवेदनशील जगहों पर कार्य कर रहे लेखपालों को पीपीई किट व अन्य सभी को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। कहा कि ड्यूटी करते समय खुद भी सावधानी बरतें। उन्होंने लेखपालों से पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें