फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना महामारी से बंदियों को बचाने के लिए जेल प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्थाओं का गुरुवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने उपकारागार पहुंचकर जायजा लिया। जेल में निरुद्घ बंदियों से जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों से सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने बंदियों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने के लिए बनाई गई सेनैटाइजिंग टनल का जायजा लिया। डिप्टी जेलर से कहा कि जेल में बंदियों से शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए। खाना आदि देते समय बंदियों के बीच में पर्याप्त दूरी सुनिश्चित कराई जाए। सभी बंदी मास्क जरूर लगाएं और शौचालयों व बंदी गृह की साफ-सफ़ाई कराई जाए। निरीक्षण में उपकारागार में कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं पाया गया। अफसरों ने बंदियों से जानकारी लेकर उनकी समस्या का समाधान करने के डिप्टी जेलर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें