फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग \से गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई क्षेत्र के पहरा गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लाला प्रजापति के कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। आग से लाला की गृहस्थी व खाद्यान्न जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई।
विज्ञापन

पहरा गांव निवासी लाला प्रजापति की पत्नी गुरुवार की शाम घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने मकान में आग लग गई। लपटे व धुआं का गुबार उठने पर परिजन बाहर निकल आए। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन लोगों ने आसपास स्थित जलस्त्रोतों से पानी लाकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा दो बोरा गेहूं, गृहस्थी व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। लाला के मुताबिक आग से हजारों रुपये कीमत का माल बर्बाद हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग को मामले से अवगत कराते हुए अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कराकर सरकारी मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें