फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से उतारकर बसों से भेजे जा रहे प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी सीमा पर श्रमिकों को ट्रकों व अन्य माल वाहक वाहनों से उतार कर रोडवेज बसों से घर भेजने का सिलसिला जारी है। सोमवार की शाम तक 35 रोडवेज बसों से श्रमिकों को विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया। बसों में श्रमिकों को सामाजिक दूरी के हिसाब से बैठाया गया।
विज्ञापन

मुंबई, इंदौर, नासिक, हैदराबाद और गुजरात के विभिन्न स्थानों से दिन रात ट्रकों व अन्य वाहनों से आ रहे श्रमिकों को कैमाहा सीमा पर रोका गया। वाहनों से उतार कर उनका पंजीयन कराने के साथ ही स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से श्रमिकों को रोडवेज की बसों से गृह जनपद तक भेजा जा रहा है। साथ ही सीमा पर श्रमिकों को लंच पैकेट की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
औरैया हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन जिले की सीमाओं में श्रमिकों को रोककर रोडवेज बसों में बैठा रहा है। ताकि श्रमिक सुरक्षित अपने-अपने घरों तक पहुंच सके। रोडवेज महोबा के एआरएम एके जैन ने बताया कि 16 मई को 323 बसों चलाई गई। बसें कम पड़ने पर बरेली और बांदा सहित कई जिलों से बसें मंगाई गई थी। रविवार को 55 से ज्यादा बसें भेजी गई। सोमवार को 35 बसें लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें