महोबा। दो दिन से रात के समय तेज आंधी के साथ हो रही झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाई है। हालांकि, कई स्थानों पर बिजली लाइन में फाल्ट होने से घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पनवाड़ी क्षेत्र के 12 गांवों में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
तीन मई की रात करीब 10 बजे आधा घंटे झमाझम बारिश हुई थी। तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूट गए थे। बिजली लाइनें फाल्ट हो गई थी। सोमवार की रात एक बार फिर मौसम बदल गया और हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और मौसम साफ रहा।