महोबा। व्यापारियों से सुझाव मांगने के बाद डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर पूरे जिले में विभिन्न प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में डीएम ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिया।
डीएम ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोई छूट लागू नहीं होगी। हॉटस्पॉट जोन में किसी वाहन व व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अस्पताल की ओपीडी व निजी डॉक्टरों की क्लीनिक भी बंद रहेंगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाहर खुलने वाली दुकानों के दुकानदारों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एसडीएम राकेश कुमार व सीओ जटाशंकर राव को हॉटस्पॉट क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉटस्पॉट जोन में भटीपुरा, मकनियापुरा, बड़ीहाट, हवेली दरवाजा, नैकानापुरा, कसौराटोरी, भीतरकोट, माथुरनपुरा, पठानपुरा, शुक्लानापुरा, काजीपुरा, ग्रांटगंज, जारीगंज, न्यारियनपुरा, लंघानपुरा, टिकरी, नयापुरा नैकाना, सिंहवाहिनी (समदनगर), छजमनपुरा, तकियापुरा, कत्तीपुुरा, गांधीनगर सम्पूर्ण क्षेत्र व नयापुरा नैकाना को शामिल किया गया है। यहां किसी भी प्रकार की दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।
इन इलाकों में खुलेगी दुकानें
बड़ी चंद्रिका मंदिर मुख्य द्वार से मदीना मस्जिद, लौड़ी तिराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा होते हुए बजरंग चौक तक सड़क के बायीं ओर का क्षेत्र, बजरंग चौक से डीएम आवास तक का बायीं ओर का क्षेत्र, डीएम आवास से धोबी मोहल्ला होते हुए एसआर पेट्रोल पंप तक का बायीं तरफ का क्षेत्र, एसआर पेट्रोल पंप से अर्चना पुरवार के मकान तक बायीं ओर का क्षेत्र, अर्चना पुरवार के मकान से पड़ाव वाले हनुमान मंदिर होते हुए आल्हा चौक तक का बायीं ओर का क्षेत्र, आल्हा चौक से तहसील चौराहा, कोतवाली, ऊदल चौक होते हुए सुभाष चौक तक का बायीं ओर का क्षेत्र, सुभाष चौक से मुन्ना चौराहा, अथाई होते हुए मदन सागर तट पर खकरामठ तक का बायीं ओर का क्षेत्र व खकरामठ से कंठेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका मंदिर होते हुए छतरपुर रोड मुख्य द्वार तक का बायीं ओर के क्षेत्र की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
जिले में हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर टाइल्स, हैंडपंप, सेनेटरी, सरिया, लोहा, पेंट्स की दुकानें, ईंट, बालू, सीमेंट, ऑप्टीशियन, गैस-चूल्हा रिपेयरिंग, हवा पंचर टायर-ट्यूब, कोयला एवं पत्थर की टालें, आटो मोबाइल्स पार्ट्स व सर्विस सेंटर, टायर की दुकानें, कप्यूटर फोटो स्टेट, मोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस, वैल्डिंग एवं खराब मशीनों की दुकानें,
हफ्ते में दिन खुलेंगी यह दुकानें
-कपड़े की दुकानें (रेडीमेड कपड़ा, साड़ी, फैंसी स्टोर) मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोली जाएगी।
-सोना, चांदी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, घड़ी, बर्तन, जनरल स्टोर, कांच की चूड़ियां, जूते की दुकान, क्राकरी की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोली जाएगी।