फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सील एरिया होगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने पर चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने हॉटस्पॉट एरिया सील करते हुए उन्हें सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक में डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों में संपर्क रोकने व संक्रमण को सीमित करने के लिए कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों कर्मचारियों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित मुहल्लों भटीपुरा, शेखूनगर, सिंह भवानी, मकनियापुरा, हवेली दरवाजा, बडीहाट, नैकानापुरा, नयापुरा नैकाना, छजमनपुरा, सुभाष नगर, बजरंग नगर व गांधीनगर को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। एक किलोमीटर के दायरे में स्थित मुहल्लों के अलावा चारों ओर तीन किलोमीटर की परिधि के मोहल्ले नियंत्रण क्षेत्र (बफर जोन) में आएंगे।
बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण को यहीं तक सीमित किया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जाए और एक भी नया हॉटस्पॉट न बनने पाए। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश के तहत बनाए गए बफर जोन में निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही जिले को बड़े संकट में डाल सकती है। बैठक में एसपी मणिलाल पाटीदार, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एएसपी वीरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर राकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रीन जोन शहर में तीन किलोमीटर के नियंत्रण क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, चिकित्सीय टीम व सैनिटाइजेशन टीम के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। 28 दिनों तक कोई संक्रमण न होने पर हॉट स्पॉट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो जाएगा। डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट के केंद्र से एक किलोमीटर क्षेत्र में फैलाव को रोकने व नियंत्रण के लिए अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से सील किया गया है। जहां परिसर में प्रवेश, निकास व वाहनों के संचालन (अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर) प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें