फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेंज जोन में तब्दील हुआ महोबा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो मरीजों के मिल जाने के बाद अब यहां की स्थिति बदल गई है। अब यह जिला ग्रीन से ओरेंज जोन में तब्दील हो गया है। ग्रीन जोन से हट जाने के कारण चार मई से महोबा जिले को मिलने वाली वह सुविधाएं भी अब नहीं मिलेगी, जो दूसरे ग्रीन जोन जिलों को मिलने वाली हैं। इससे जिले के लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर, चित्रकूट की तरह महोबा जिला भी ग्रीन जोन की सूची में शामिल था। इससे चार मई से जिले में बसें, सैलून, शराब की दुकानें सहित तमाम दुकानें खुलने की आस थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से जिले की स्थिति बदल गई है। अब यह जिला ग्रीन से हटकरओरेंज जोन में आ गया है। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला ग्रीन जोन में नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें