फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लीटर अवैध शराब के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने तीन स्थानों पर दबिश देकर पांच महिलाओं को 105 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर हजारों लीटर लहन नष्ट कराया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने आबकारी टीम के साथ लाल पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में दबिश देकर लक्ष्मी व क्रांति कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से 25-25 लीटर अवैध शराब मिली। कोतवाली के एसएसआई ध्यानसिंह चौहान ने बिच्छू पहाड़िया कांशीराम कालोनी से श्यामबाई व पंजाबाई को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ पुलिस ने औनेपुरा कबूतरा डेरा से सुमन को 15 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। मौके पर 3,000 लीटर लहन नष्ट कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें