फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महोबकंठ पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन व परिवहन को लेकर संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक ईश्वरचन्द्र व महोबकंठ थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्राम दादरी के गोंचीनाला चैकडैम के पास दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े। दोनों ट्रैक्टरों के चालक संदीप राजपूत व जयपाल निवासी घटेरा थाना महोबकंठ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चालकों व भागे आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें