फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक सामाजिक दूरी नियमों की कर रहे अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। प्रशासन सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दे रहा है वहीं गैस एजेंसी संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी के आदेश के बाद भी उपभोक्ताओं को एजेंसी से सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इससे एजेंसी के बाद उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कबरई के खन्ना में कानपुर-सागर राजमार्ग पर सड़क किनारे एचपी गैस एजेंसी का कार्यालय है। एजेंसी संचालक द्वारा गैस की होम डिलीवरी न करने से उपभोक्ता परेशान है। घरों में सिलिंडर न पहुंचने से लोग एजेंसी पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए भी सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है और न ही एक एक मीटर के अंतराल में गोले बनाए गए हैं।
बलराम, मकबूल, अर्चना, सुरेंद्र आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी न होने से उन्हें मजबूरी में एजेंसी आना पड़ा है। यहां नियमों की अनदेखी से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक मोहनलाल का कहना है कि बुकिंग किताबों में खामियां ठीक कराने के लिए लोग एजेंसी आ रहे हैं। अब लोगों को घरों में ही होम डिलीवरी कराई जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन न करने पर पुलिस को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें