फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
ॉलेज परिसर में पौधों को पानी देतीं स्वयंसेवी छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने पौधों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि मानव जीवन में पेड़-पौधों का काफी महत्व है। इससे पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने एक व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाने, उनकी सेवा व सुरक्षा का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

शिविर के बौद्धिक सत्र में कैरियर बनाने में परीक्षा प्रणाली की भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम पाठ्यक्रम आधारित ही होता है। छात्र-छात्राएं स्पष्ट व सुंदर लेखन से परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर अपना कैरियरबना सकते हैं। छात्र-छात्राओं का लिखने का अंदाज ज्ञान का स्तर बता देता है। परीक्षा में सुंदर प्रस्तुतीकरण से अधिकतम अंक मिलते हैं। योग्यता के मापन का आधार परीक्षा प्रणाली ही होती है। शिक्षा व्यवस्था विकसित समाज की रीढ़ होती है।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष पांडे, प्रो. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. शक्ति सक्सेना, डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. डीके खरे, शैलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोबा। साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल व पोस्टर तैयार कर जल संरक्षण पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने मॉडलों के माध्यम से जल संरक्षण, पृथ्वी पर बढ़ते तापमान के दुष्प्रभाव, वन्य जीव संरक्षण व योगासनों को दिखाया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शुक्ल ने छात्र-छात्राओं के मॉडल देखे और उनकी सराहना की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू, कुशलेश पालीवाल, राकेश त्रिपाठी, आलोक पांडेय, मेहराज खान, प्रवीण, आदर्श सोनकिया आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें