महोबा। भाजपा जिला कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कबरई मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों व बूथ अध्यक्षों की बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व पंचायत चुनाव को लेकर एक वर्ष से तैयारी कर रहा है। जिले की 14 जिला पंचायत सीटों पर सिंबल के साथ अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम स्तर पर बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर चुनाव अभियान तेज करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाए और गांव-गांव में संपर्क करें। जिससे पार्टी भारी मतों से जीत सके। बैठक में कार्यक्रम संयोजक सुखलाल, पंचायत क्षेत्रों के प्रभारी डॉ. संतोष चौरसिया, कमलेश चौरसिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, शशांक गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)