फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : श्रमिक ने तालाब में डूब रहीं तीन बालिकाओं को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ के प्राचीन बगराजन मंदिर के पास बने सरोवर में नहाते समय तीन बालिकाएं डूबने लगीं। उन्हें मंदिर परिसर में बैठे श्रमिक ने बचाकर बाहर निकाला। श्रमिक के साहस की कस्बावासियों ने सराहना की।
विज्ञापन

गोविंदनगर में बगराजन मंदिर के पास 20 फीट गहरा तालाब है। रविवार शाम मोहल्ले के रामसनेही की बेटियां करिश्मा (10), माधुरी (8) और पड़ोस की राधिका (9) मंदिर गईं थीं। तीनों बालिकाएं सरोवर में नहाने उतर गई। गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगीं। करिश्मा ने बचाने की आवाज लगाई तो मंदिर परिसर में बैठे राम प्रकाश अनुरागी तालाब में कूद गए। उन्होंने तीनों बालिकाओं को बाहर निकाल लिया। ग्रामीण बलवीर, लखन अहिरवार, प्रेमनारायण, मंटीलाल, पीतांबर व मनप्यारे ने फूलमाला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें