फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, पिता को पीठ में लादकर वार्ड ले गया पुत्र

विज्ञापन
पिता मइयादीन को पीठ में लादकर वार्ड ले जाता पुत्र शिवचरन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गईं हैं। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को बुखार से पीड़ित वृद्ध को इमरजेंसी से वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। बेटा पीठ में लादकर वार्ड में ले गया।
विज्ञापन

पचपहरा गांव निवासी मइयादीन (95) कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। हालत बिगड़ने पर रविवार को बेटा शिवचरन उन्हें ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इमरजेंसी वार्ड में इंजेक्शन लगने के बाद डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी।
शिवचनन का आरोप है कि इमरजेंसी में उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। काफी देर तलाश के बाद भी उसने पिता को पीठ पर उठाया और वार्ड तक ले जाकर भर्ती कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि इमरजेंसी के बाहर हमेशा स्ट्रेचर उपलब्ध रहता है। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मांगा और स्वयं पिता को वार्ड ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें