फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में महोबा को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में महोबा को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। हमीरपुर 13वें, चित्रकूट 24वें व बांदा 38वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के प्रयास से आयुष्मान पखवाड़े में कार्ड बनाने के काम में तेजी आई। जिससे जिले की रैकिंग में सुधार हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि गरीब परिवारों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना चलाई जा रही है। 10 मार्च से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया गया। जिसे अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को गांव स्तर पर रोजाना कैंप लगाकर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि निशुल्क आयुष्मान पखवाड़े में 18 हजार कार्ड बनाए गए। जिले में अब तक एक लाख दो हजार पांच सौ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा में 1,44,348, चित्रकूट में 86,615 व हमीरपुर में 1,10,006 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें