बैठक में अफसरों को निर्देश देते डीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी व एमपी सीमा पर सख्ती बरती जाएगी। कोरोना जांच के बाद भी प्रवेश दिया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व के चलते अन्य राज्यों से लोग जिले में आएंगे। ऐसे में रेलवे, बस स्टेशनों व जिला सीमा पर जांच की व्यवस्था की जाए। यात्री का पूरा ब्योरा व मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाए। बैठक में डीएम ने सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा को बाहर से आने वाले लोगों की सघन जांच कराने के निर्देश दिए। जिससे संक्रमण को रोका जा सके। जिले में इस माह 24 हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष महज 55 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हुआ। नगर निकाय व ब्लॉकवार टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ाया जाए, ताकि इस माह के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एडीएम आरएस वर्मा के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।