फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: नहाने का पानी लाने से मना करने पर जेठ के सिर पर सवार हुआ खून, बहू को चाकू से गोदकर दी मौत

Mon, 14 Jun 2021 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

नहाने के लिए पानी लाने से मना करने पर जेठ ने बहू के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका जयंती के बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में कबरई थाना के उटियां गांव में नहाने के लिए पानी लाने से मना करने पर जेठ ने बहू के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उटियां गांव निवासी बेवा जयंती (45) के पति परमात्मादीन की छह साल पहले मौत हो गई थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपने चार बच्चों  पुत्री मंजू (18), संजू (16) व दो पुत्र दुर्गेश (13) और लवलेश (10)का भरण-पोषण कर रही थी। कुछ दिन पहले उसका जेठ भगवानदीन दिल्ली से घर लौटा था।

पुत्री मंजू ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे बड़े पापा (भगवानदीन) ने नहाने के लिए उससे हैंडपंप से पानी भरकर लाने को कहा। रात का समय होने के चलते मम्मी ने पानी लाने से मना कर दिया। इससे नाराज पड़े पापा ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया और मारपीट की।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को देवर बब्लू द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंजू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भगवानदीन के खिलाफ गाली-गलौज व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें