कबरई (महोबा)। कबरई नगर पंचायत द्वारा संचालित पहरा स्थित कान्हा गोशाला में अव्यवस्थाओं से मवेशी परेशान हैं। मवेशियों को भरपेट चारा भी नहीं मिल रहा है।
कान्हा गोशाला में गोवंशों के गोबर को बाहर न फेंककर अंदर ही सैकड़ों ट्राली गोबर के ढेर लगे हुए हैं, तथा बरसात का पानी भी वहीं भरा रहता है, जिससे दुर्गंध हो रही है। गोवंश बीमार हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है, वह स्वयं जाकर देखेंगे।