फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साल के अंत तक मलेरिया मुक्त होगा महोबा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर महोबा जिले को इस साल के अंत तक मलेरिया मुक्त किया जाएगा। मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार से संबंधित मरीजों का डाटा एकत्रित करेंगी। ऐसे मरीजों का ब्योरा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य पाने के लिए इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के 15 जिलों को पूरी तरह मलेरिया मुक्त किया जाना है। इनमें अमेठी, चंदौली, मथुरा, सहारनपुर, चित्रकूट, महोबा, रायबरेली, मैनपुरी, ललितपुर, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, जालौन व आंबेडकर नगर शामिल हैं। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
महोबा जिले को भी मलेरिया से मुक्त किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर, सीएमओ डॉ. आशाराम का कहना है कि मलेरिया उन्मूलन के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बुखार से पीड़ित मरीजों का डाटा एकत्रित कर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मरीजाें के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जहां मलेरिया मरीज मिलेंगे, वहां फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें