फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा डिपो को मिलीं तीन और महिला परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज में महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर हुई 64
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए महोबा डिपो में तीन और महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इससे अब डिपो में महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
विज्ञापन




महोबा डिपो में इस समय निगम की 122 व 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, झांसी, जालौन, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ, बलिया, प्रयागराज, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। शासन के निर्देश पर 26 नवंबर 2025 को जनपद बांदा में आयोजित मंडलीय भर्ती मेले में महिलाओं ने परिचालक पद के लिए आवेदन दिए थे। जिसमें से जिले के लिए 17 महिला परिचालकों को चयनित किया गया था। जिस पर तीन फरवरी 2026 को दस महिला परिचालकों ने डिपो में ज्वाइनिंग की थी। इसके बाद तीन महिला परिचालकों आकांक्षा देवी, अनीता और रेनू कुमारी ने भी अभिलेख जमाकर ज्वाइन कर लिया है। उधर, डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन महिला परिचालकों की नियुक्ति होने से अब संख्या बढ़कर 64 हो गई हैं। कुछ महिलाएं 50 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें