फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रहे पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-अन्य दुर्घटनाओं में महिला समेत 19 लोग घायल, तीन झांसी रेफर
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 07 परिचय-शेख मुन्ना। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कस्बा चरखारी में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल घर जा रहे पल्लेदार की जान चली गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में गहरा कोहराम मचा है। पुलिस ने बाइक और उसके चालक को अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ला भैरवगंज निवासी शेख मुन्ना (60) मंडी से काम कर घर लौट रहे थे। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे इस्तेयाक ने बताया कि नशे में धुत दो लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चलाकर उनके पिता को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

जिले में हुई अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 19 लोग घायल हुए हैं। शहर के लवकुशनगर तिराहा निवासी सुशील (27) मंगलवार शाम बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अचानक आए अन्ना मवेशी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई। सुशील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मोहारी निवासी मनकरिया, चंदौली निवासी मनीष, छिकहरा निवासी प्रिंस, प्रेमनगर निवासी उदेश, मऊरानीपुर निवासी साहिल, जखा निवासी अशोक, राठ निवासी अच्छेलाल, मवई निवासी अमित और सिजहरी निवासी भूपेंद्र भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोटरा निवासी शंकर, भटियाना निवासी रामानंद, कोटरा निवासी पंकज, कल्याण सागर निवासी बिट्टो, डढ़हतमाफ निवासी तुलसा, जरिया निवासी हर्ष, गौरीहार निवासी मर्सी, धवारी निवासी झल्लू और तुर्रा निवासी तीरथ भी अन्य दुर्घटनाओं में घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से उदेश, अमित और भूपेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय झांसी रेफर कर दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें