फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंजन से धुआं निकलने पर बीच रास्ते खड़ी हुई महोबा डिपो की बस

विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 23 परिचय-कस्बा कबरई में बस के इंजन से धुआं निकलने पर खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
-बहनों को महंगी पड़ी फ्री यात्रा, रक्षाबंधन पर करीब 50 यात्री फंसे
विज्ञापन

-एक घंटे बारिश में किया दूसरी बस का इंतजार, डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा
फोटो 28 एमएएचपी 23 परिचय-कस्बा कबरई में बस के इंजन से धुआं निकलने पर खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। कानपुर से चलकर महोबा जा रही रोडवेज बस के इंजन में अचानक धुआं निकलने से यात्री दहशत में आ गए। बस बीच सड़क पर ही खड़ी होते ही यात्री उतरकर बाहर निकल आए। इस दौरान हो रही रिमझिम बारिश के बीच यात्री एक घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करते रहे। इससे यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री डग्गामार वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए जबकि कुछ यात्री काफी देर बाद पहुंची दूसरी रोडवेज में सवार हुए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के दौरान शुक्रवार को करीब 50 सवारियां लेकर कानपुर से महोबा जा रही परिवहन निगम के महोबा डिपो की बस के कबरई पहुंचते ही इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे बस सड़क पर ही खड़ी हो गई। इंजन से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग आनन-फानन बस से उतरकर सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान यात्रियों ने करीब एक घंटे तक बारिश के बीच दूसरी बस का इंतजार किया लेकिन बस नहीं पहुंची। तब मजबूरन कुछ यात्री ऑटो व अन्य डग्गामार वाहनों से रवाना हो गए जबकि कुछ यात्रियों को काफी देर बाद पहुंची दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बस में सवार पूजा तिवारी, सोनम सिंह, रोहिणी पाठक, चंद्रशेखर, मोहन, राजेश द्विवेदी और पन्नालाल कुशवाहा ने बताया कि बारिश के मौसम में बस खराब होने से परेशानी हुई। यात्रियों को बारिश के बीच मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं सीमा, पूनम सिंह, सुलेखा वर्मा, राखी सेन ने कहा कि सरकार की फ्री बस यात्रा महंगी पड़ गई। उधर, परिचालक सुशील कुमार व चालक शिव कुमार ने बताया कि इंजन से अचानक धुआं निकलने के बाद बस को खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें