फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी भगाते समय पत्थर पर गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक संतोष उर्फ लल्लू की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे में मोचीपुरा मौजे में गुरुवार को खेत में घुसे मवेशियों को भगाते समय किसान पत्थर पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के किदवईनगर निवासी संतोष उर्फ लल्लू कुशवाहा (55) के मोचीपुरा मौजे में खेत है। इसमें उसने गेहूं की फसल बोई है। फसल पककर तैयार हो गई है। संतोष परिजनों के साथ सुबह को फसल की कटाई कर रहा था। इस दौरान कुछ मवेशी खेत में घुस गए और फसल बर्बाद करने लगे। यह देखकर संतोष लाठी लेकर मवेशियों को भगाने के लिए दौड़ा। उसी दौरान पत्थर से पैर टकरा जाने से वह गिर गया। पत्थर पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उसे सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें