फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा ः महाआरती में शंख ध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे

विज्ञापन
महाआरती में आराधना करते भक्त - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्तिपीठ सिद्घाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजे। इस दौरान लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित महाआरती में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। एक सैकड़ा से अधिक भक्तों ने महाआरती में हिस्सा लिया। आदिशक्ति मां जगदंबा की आराधना में भक्त लीन रहे। हाथों में पूजा की थाल लेकर भक्तों ने मां की आरती उतारी। शंख ध्वनि के साथ भक्तों ने साधना मंत्रों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि धर्म रक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्र की रक्षा मानव के प्रमुख कर्तव्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव को नशामुक्त बनाने के लिए महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महिला मोर्चा की आशा कुशवाहा ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। टीम प्रमुख सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि जीवन की उच्चता को प्राप्त करना है तो मां की साधना करनी होगी। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास, अखिलेश शिवहरे, पप्पूसिंह, मलखान, पूरन, कुसुम, रेखा, माया सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें