फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा पॉलीटेकिभनक ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 15 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतर पॉलीटेकिभनक  खेलकूद प्रतियोगिताओं  के अंतिम दिन रविवार को खिलाड़ियाें  ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत के लिए जोर मारा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पॅालीटेक्निक कालेजों से आई टीमों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राजकीय पॉलीटेकिभनक महोबा के प्रतिभागियों ने कई प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। प्रतियोगिताआें के परिणामों के बाद महोबा को  चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को बालक वर्ग की100 मीटर दौड़ में पॉलीटेकिभनक  बांदा के शशिकांत ने पहला, कन्नौज के ब्रजभूषण ने दूसरा और ललितपुर के शशिकांत ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में  झांसी की सौम्या सिंह अव्वल रहीं।  कानपुर की अनामिका को दूसरा और माधवगढ़ उरई की कीर्ति को तीसरा स्थान मिला।  


1500 मीटर दौड़ में कानपुर के रमन ने प्रथम, महोबा के राधेश्याम ने द्वितीय और ललितपुर के दुर्गेश ने तृतीय स्थान पाया। विकलांग वर्ग की रेस में मधु प्रथम,  अर्चना देवी द्वितीय  और सीमा पटेल तृतीय रहीं।  इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा दिनेश मोहन सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ।
विज्ञापन


हारजीत की परवाह किए बिना आगे की तैयारी करनी चाहिए। अंत में खिलाड़ियों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें