फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बुंदेली कला का होगा प्रदर्शन, म्यूजिकल ग्रुप मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब में हर दिन बुंदेली लोक कलाओं की धूम मचेगी। म्यूजिकल ग्रुप भी अपने स्वरों का साज बिखेरते नजर आएंगे। जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार की पहल पर जल्द यह व्यवस्थाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन

बुंदेली लोक कलाएं यहां की सांस्कृतिक पहचान हैं, लेकिन कलाकारों की उपेक्षा के चलते यह कलाएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। यह जीवंत करने का बीड़ा डीएम ने उठाया है। कीरत सागर के दूसरे गेट के पास बने मंच पर लोक सांस्कृतिक से जुड़ी कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी।
यह आयोजन कभी कभार नहीं बल्कि प्रतिदिन शाम को होगा। इसका रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन कलाकार अपनी कला का जलवा दिखाएंगे। डीएम ने बताया कि लोक संस्कृति से जुड़ी कलाओं को बढ़वा देने और युवाओं को इन कलाओं से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कीरत सागर तट को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के बाद यहां लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए यह मंच कई मायनों में खास होगा।
लोक कलाकारों के साथ ही म्युजिकल ग्रुप से जुड़े कलाकार वाद्य यंत्रों के साथ सामूहिक व एकल प्रस्तुति दे सकेंगे। इससे उनकी कला में और निखार आएगा ही साथ ही यहां सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों का मनोरंजन भी होगा।
तट पर बनेगा ओपन थियेटर
कीरत सागर तट को एक और उपलब्धि मिलने जा रही है। यहां मनोरंजन के साधनों को बढ़ाने की शृंखला में ओपेन थियेटर को जोड़ा जा रहा है। बड़े पर्दे पर खुले वातावरण के बीच दर्शक फिल्मों का आनंद ले सकेंगे। यहां प्रेरणादायी लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। ओपेन थियेटर में पहुंचने वाले दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें