फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : जिले में 2.64 लाख छूटे लाभार्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा चलेगा। जिसके तहत जिले में 2.64 लाख छूटे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। डीएम मनोज कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी दी। बताया कि योजना में पात्र परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर लक्ष्यपूर्ति के लिए विशेष आयुष्मान पखवाड़ा शुरू किया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाने के साथ आशा डोर-टू-डोर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
डीएम ने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना व सीएम जनआरोग्य अभियान के तहत 3.89 लाख लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। इसमें अब तक 1.24 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र या कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आशा कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जाकर फोन के जरिए कार्ड बनाएंगी। आरोग्य मित्र व पंचायत सहायक को प्रति कार्ड पांच व प्रति परिवार 10 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. बीएम खैर, डॉ. योगिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें