फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : डंपर व स्कूली वाहन की भिड़ंत में चालक समेत 18 छात्र-छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पसवारा-रतौली मार्ग पर बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे वाहन में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक और 17 बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चालक व दो बच्चों को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्कूली वाहन व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में चालक समेत 18 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी बच्चों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक व दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर डीएम मनोज कुमार व अपर एसपी आरके गौतम ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना और बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
शहर के साईं इंटर कॉलेज का एक वाहन (क्लूजर) सुभाषनगर का गोविंद सिंह (40) चलाता है। बुधवार सुबह वह रतौली पुरवा, पसवारा, नैगवां गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। पसवारा गांव के पास तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने स्कूली वाहन में टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर बच्चों को वाहन से निकाला। कुछ देर में सीओ रामप्रवेश राय, शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह और एंबुलेंस भी पहुंच गई। एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से घायल चालक व 17 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से चालक के अलावा छात्र व्योम व लोकेंद्र को हालत गंभीर के चलते डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल
बस चालक गोविंद सिंह (40), रतौली निवासी छात्रा स्नेहा (15), उसका भाई व्योम (11), छोटी बहन प्रिया शर्मा (8), अभयराज (14), खुशबू (14), देवनारायण (12), स्नेहा सिंह (6), करन (13), नैगवां निवासी लोकेंद्र (7), शीलू यादव (15), रौनक (11), कन्हैया (14) अनूप (16) शिवांश (8) व पसवारा निवासी अखिल वर्मा (12), धीरज (11) और उसका भाई नीरज वर्मा (10)।
ओवरलोड वाहनों की निकासी बंद कराई जाए
पसवारा मार्ग एकल है। मध्य प्रदेश पहुंचने के लिए यह मार्ग शॉर्टकट है। इससे गिट्टी व पत्थर लदे डंपर और ट्रक पूरे दिन निकलते रहते हैं। रतौली व पसवारा के ग्रामीण रामाशीष, देवेंद्र, अरविंद आदि ने डीएम से मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की निकासी बंद कराने की मांग की है।
14 सीटर वाहन में सवार थे 25 बच्चे
महोबा। हादसे का शिकार हुई स्कूल वाहन में 14 बच्चों को बैठाने का परमिल है लेकिन ले जाए 25 बच्चे जा रहे थे। क्षमता से अधिक बच्चे होने के बावजूद फिलहाल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर जिस हालत में थे, वैसे ही अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल में बच्चों से बातचीत के बाद राहत की सांस ली। घायल बच्चों का पहले इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार किया गया फिर पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमएस एसपी सिंह स्वयं जुट गए। उनके साथ डॉ. नरेंद्र राजपूत, डॉ. जीसी वर्मा और डॉ. विष्णु गुप्ता ने घायलों का किया। अफसरों के अस्पताल पहुंचने पर उनकी देखरेख में बच्चों को बेहतर उपचार मिला। डीएम, सीओ व कोतवाल स्वयं एक-एक बच्चे के पास जाकर उनके जानकारी लेते रहे।
स्कूली वाहन में छात्र अखिल वर्मा ने सवार था। उसने बताया कि वाहन में 25 से 30 बच्चे बैठाए गए थे। बच्चे आगे बैठे थे उन्हें ज्यादा चोटें आईं हैं। इंडस वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र शिवांश सिंह (08) पैदल स्कूल जा रहा था। बारिश होने के कारण चालक ने उसे भी बैठा लिया था। शिवांश ने बताया कि अन्य बच्चे साईं कॉलेज के थे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि साईं कॉलेज का वाहन विभाग में पंजीकृत है। वाहन के फिटनेस व अन्य कागजात पूरे हैं। वाहन में चालक के साथ 14 बच्चे बैठाने का प्रावधान है। घटना के समय वाहन में कितने बच्चे थे, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को इस संबंध में सभी स्कूल प्रबंधकों की बैठक बुलाई गई है।

ायल छात्र कन्हैया से जानकारी लेते डॉ. जीसी वर्मा।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें