फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में 24 को चिकनगुनिया ने जकड़ा

Tue, 06 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम भंडरा और ढिकवाहा गांवों में चिकनगुनिया का जबरदस्त प्रकोप है। दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण इसकी चपेेट में आकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसे लेकर गांव के लोग सहमे हैं। पिछले दो दिनों से भंडरा और ढिकवाहा गांवों में चिकनगुनिया ने पांव पसार लिए हैं। हर दूसरे घर में चिकनगुनिया के मरीज पड़े हैं। जोड़ों में दर्द के
विज्ञापन


चलते लोग उठ नहीं पा रहे हैं। इन मरीजों की सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भारी भीड़ जुट रही है। ग्राम भंडरा में चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों में पुष्पेंद्र 43, नंदकिशोर 30, राजन 50, जगदीश 55, जग्गू 50, कमल किशोर 3, सोमवती 30 शामिल हैं, जबकि ग्राम ढिेकवाहा में अतबल सिंह 45, रिंकू 30, केसकली 29, छबीली 60, रुकमन 50, भगतराम 50, सपना 25,

मनीष 18, अरविंद 35, मुकेश 28, रितिका 6, सोनाली 4, लीला 40, राजेश 38, बाबूराम 60, ब्रजेश 20, नयनसी 7, आर्यन 6 सहित दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण शामिल हैं। प्राइवेट डाक्टर र्निगुण सिंह राजपूत का कहना है कि जांचों में चिकनगुनिया के लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें