फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तड़पता रहा नाले में गिरा अपाहिज

Tue, 06 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गेट के नजदीक बने नाले में गिरा 70 वर्षीय अपाहिज वृद्ध यतीमों की तरह कराहता रहा। पर, आसपास खड़े और वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बन कर उसे देखते रहे। किसी ने भी उसे नाले से निकालने की जहमत नहीं उठाई। दो घंटे बाद पहुंचे समाजसेवियों ने बेहोशी हालत में वृद्ध को बाहर निकालकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कस्बा खरेला के
विज्ञापन


मोहल्ला स्वामीदास निवासी अपाहिज किशोरा अहिरवार (70) कई दिनों से बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में रहकर भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। मंगलवार को वह शौच क्रिया के लिए गया। करीब 11 बजे वह थाना गेट से जुड़ी बाउंड्री के किनारे बने नाले में गिर गया। वह नाले से बाहर निकलने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लोगों से मदद मांगता रहा। उसकी चीखें सुनकर

मौके पर लोगों की भीड़ तो एकत्र हो गई लेकिन, किसी ने भी उसे नाले से बाहर निकालने की जहमत नही उठाई। लोग मुंह फेरकर चले गए। वृद्ध के नाले में गिरे होने की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी विक्रम सिंह और प्रवेंद्र सिंह ने अन्य साथियों के साथ नाले में उतरकर वृद्ध को बाहर निकाला और बाद में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें