फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील कुलपहाड़ के ग्र्राम जैतपुर में अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने से नाराज महिलाएं गुरुवार को भड़क उठी। आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बड़े काश्तकारों व पक्के मकान वालों को लोहिया आवास दिए जा रहे हैं जबकि अपात्रों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन



ग्राम जैतपुर निवासी ममता, शांति, रजनी, विमला देवी, सिया, कपूरी, मालती, प्रीति, सुखदेवी, क्रांति, मस्सो आदि ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह गरीब व निर्धन महिलाएं है। उन्होंने लोहिया आवास के लिए आवेदन किए थे। सर्वे के दौरान सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए।


जबकि  झुग्गी झोपड़ी व कच्चे मकानों में गुजर बसर करने वालों को योजना का लाभ नहीं मिला। शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए है उनके पास पक्के मकान व चार पहिया वाहन है। इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने डीएम से मामले की जांच कराकर अपात्रों के नाम सूची से हटाए जाने और पात्रों को लोहिया आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें