फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र ने महोबा को और बहराइच ने भोपाल को हराया

सार

 क्वार्टर फाइनल मैच देखने को जुटी भारी भीड़
विज्ञापन
हॉकी टूर्नामेंट मेें गोल करने के लिए प्रयास करते खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। डा.ॅ विशंभरनाथ और सैयद मुनीर अली मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें गौंडिया महाराष्ट्र ने महोबा क्लब को 5-3 से और  बहराइच ने रायसेन भोपाल को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डाक बंगला मैदान में चल रहे हाकी टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच महोबा और गौडिया महाराष्ट्र के बीच खेला गया। पहले हाफ में महोबा टीम के राइट आउट खिलाड़ी इमरान ने एक गोल करके बढ़त बना ली। इसके बाद महफूज ने दूसरा गोल कर दिया। लेकिन गौडिया की टीम दबाव में नहीं आई और गौडिया के सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी मनमोहन ने लगातार दो गोल करके हिसाब चुकता कर दिया। हाफ टाइम के बाद महोबा के भूपेंद्र ने तीसरा गोल किया इसके बाद गौडिया के अशोक और विक्की ने एक एक और गोल किया अंत में गौडिया के ही मनमोहन ने पांचवां गोल करके 5- 3 से मैच जीत लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रायसेन भोपाल और बहराइच के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के पांच मिनट के अंदर रायसेन के यश ने पहला गोल करके बढ़त बना ली। इसके बाद रायसेन के ही अरशद ने दूसरा गोल कर दिया। हाफ टाइम का मैच खत्म होने से पहले रायसेन भोपाल के अब्दुल ने लगातार दो गोल किए। हाफ टाइम के बाद मैच शुरू होते ही बहराइच के खिलाड़ी हावी हो गए और तीसरा और चौथा गोल करके रायसेन भोपाल को 4-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें