महोबा। रमजान के पाक महीने में रामकुंड और नरसिंह कुटी के महंतों ने रोजा रखकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिशाल पेश की है। इनके साथ दर्जन भर से अधिक हिंदुओं ने रोजा रखकर शाम को इफ्तार किया।
जिले में एम्स खोलने की मांग को लेकर इन दिनों बुंदेली समाज के संयोजक ताराचंद्र पाटकार, अजय बरसईंया, राकेश सिंह, अजय कुमार तिवारी, अमर नारायण, ओमनारायण, रामसनेही, सुनील श्रीवास्तव, अरविंद समेत दर्जनों लोग आंदोलन कर रहे हैं। इन लोगों ने आंदोलन का नया तरीका अपनाया है। ये लोग प्रतिदिन रोजा रखते हैं, शाम को मुस्लिम रोजेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। शनिवार को इनके साथ नरसिंह कुटी के महंत विशंभरदास और रामकुंड के महंत तुलसाराम, दाऊ तिवारी ने भी रोजा रखकर ऊदल चौक पर पेड़ के नीचे मुस्लिम रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया।