फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे

विज्ञापन
महाआरती में मां की आराधना में लीन भक्त - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजे। कहा कि महाआरती मन के विकार को दूर करती है।
विज्ञापन

महाआरती में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पूजा का थाल लेकर भक्त मां की आराधना में लीन रहे। इस मौके पर शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने कहा कि महाआरती के माध्यम से अनीति, अन्याय व अधर्म से दूर रहकर चरित्रवान जीवन जीने का संदेश दिया जा रहा है। तमाम लोग नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प ले रहे हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के मातादीन सेन, ममता सिंह ने अपने विचार रखे। महाआरती में तहसील अध्यक्ष पप्पू चौहान, रामबाबू श्रीवास, राकेश, बृजराज सिंह, गजाधर, आशा, गीता, नेहा समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें